BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अलाव की चिंगारी से भड़की आग, मकान, अनाज सहित कई सामान जलकर हुई खाक

by bnnbharat.com
December 31, 2020
in समाचार
झुग्गी बस्ती इलाके में लगी आग, लगभग 30 झुग्गियां जलकर हुईं खाक
Share on FacebookShare on Twitter

किसान का खपरैल मकान, कमरे में रखा धान, कपड़ा व दो मचान में रखा पुआल जलकर हुआ राख

चतरा: चतरा में बेकाबू आग ने जमकर कहर बरपाया है. दरअसल चतरा सदर थाना क्षेत्र के डहुरी गांव में बुधवार की देर रात हुई अगलगी की घटना में एक किसान का खपरैल मकान समेत अनाज व पुआल जलकर राख हो गया. हालांकि सूचना के पश्चात मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. 

बताते हैं कि गांव के हुसैनी यादव के घर के बाहर बच्चों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाया था. इसी दौरान अलाव से उठी एक चिंगारी घर के बगल में स्थित मचान के पुआल मे चली गई. जिसके बाद देखते ही देखते एक छोटी सी चिंगारी ने इतना विकराल रूप ले लिया कि ग्रामीणों को कुछ समझ में आता, उससे पहले दो अलग-अलग मचानों पर रखा पुआल धधक-धधक कर जलने लगा. जिसके बाद ग्रामीण आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का अथक प्रयास किया. लेकिन बेकाबू आग के सामने उनकी एक नहीं चली.

दूसरी ओर ग्रामीणों द्वारा स्थिति की नजाकत को देख घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

अगलगी की इस घटना में हुसैनी यादव के खपरैल मकान के अलावे उसके घर के कमरे में रखा करीब 15 क्विंटल धान, कपड़ा व मचान पर रखा पुआल पूरी तरह जलकर राख हो चुका था. घटना में पीड़ित को करीब दो लाख रुपये के परिसंपत्ति का नुकसान हुआ है.

हालांकि, इस दौरान ग्रामीणों की सूझबूझ से घटनास्थल के समीप स्थित दर्जनों घर आग की चपेट में आने से बच गए. ग्रामीणों ने समय रहते आपस में सट्टे घरों की लकड़ियों को हटा दिया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नये साल में 40 खिलाड़ियों की होगी सीधी नियुक्ति

Next Post

थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कार्यमुक्त करने की लगाई गुहार, SP को लिखा पत्र

Next Post
थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कार्यमुक्त करने की लगाई गुहार, SP को लिखा पत्र

थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कार्यमुक्त करने की लगाई गुहार, SP को लिखा पत्र

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d