BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

13 साल की बच्ची से कुछ दरिंदो ने किया कई दिनों तक गैंगरेप, सात लोग गिरफ्तार

by bnnbharat.com
January 17, 2021
in समाचार
13 साल की बच्ची से कुछ दरिंदो ने किया कई दिनों तक गैंगरेप, सात लोग गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

उमरिया:- मध्य प्रदेश के उमरिया में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 13 साल की बच्ची का 9 लोगों ने 3 दिन तक लगातार रेप (Umaria Gangrape) किया. पहले दो लोगों ने गैंगरेप किया फिर बारी-बारी से दूसरे उसे शिकार बनाते रहे. बच्ची ने जिससे भी मदद मांगी, उसी ने फायदा उठाया. परिजन के साथ थाने पहुंची किशोरी ने जब हालात बयां किए, तो सुनकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए. पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक, बच्ची के पिता जबलपुर में सरकारी नौकरी करते हैं. वह पिता के साथ ही रहकर वहां पढ़ाई करती है. 9वीं की यह छात्रा लॉकडाउन में मां के पास उमरिया आई थी.

11 जनवरी की दोपहर बच्ची किशोरी नगर सब्जी मंडी गई थी. इस दौरान यहां उसे दो आरोपी राहुल कुशवाहा और आकाश सिंह मिले. दोनों उसे एक दुकान में ले गए और बहला-फुसलाकर मोबाइल नंबर लिया और इसके बाद घुमाने के बहाने बाइक पर साथ ले गए.

दोनों आरोपी राहुल कुशवाहा और आकाश सिंह बच्ची को लेकर शहर से लगे भरौला-छटन के जंगल पहुंचे. यहां उन्होंने बच्ची को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसे एनएच 43 किनारे पर मौजूद ढाबे पर ले गए. रात में उसे वहीं बंधक बनाकर रखा. यहां आरोपी आकाश व राहुल के अलावा ढाबा संचालक पारस सोनी व साथियों मानू केवट, ओंकार राय, ईतेंद्र सिंह व रजनीश चौधरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद दोनों आरोपी उसे छटन बस्ती के जंगल में भी ले गए, जहां उसके साथ दरिंदगी की.

पुलिस के अनुसार रेप के दूसरे दिन 12 जनवरी की सुबह बच्ची ने आरोपियों से बड़े पापा के पास कटनी भेजने की मिन्नतें की. आरोपियों ने ट्रक ड्राइवर रोहित यादव के साथ उसे ट्रक में बिठा दिया. रास्ते में इस ट्रक चालक ने भी बालिका के साथ दुष्कर्म किया. बाद में उसे विलायत कला- बड़वारा के समीप टोल नाके पर छोड़ दिया. यहां बालिका ने फिर से वापस उमरिया आने के लिए ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी. उस ट्रक चालक ने भी बेबसी का फायदा उठाते हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बाद में उसे उमरिया के पास छोड़कर भाग गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जौहर यूनिवर्सिटी की 70 हेक्टेयर जमीन वापस लेगी यूपी सरकार

Next Post

घने कोहरे के चलते लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी वॉल्वो बस

Next Post
घने कोहरे के चलते लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी वॉल्वो बस

घने कोहरे के चलते लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी वॉल्वो बस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d