रांची: एक स्वस्थ्य शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है. और इसका उदाहरण है आज यहां उपस्थित सभी खेल के दिगज्ज. उक्त बातें राज्य के खेल अमर कुमार बाउरी ने कही. बाउरी ने रांची स्थित अपने आवास में खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया था. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखण्ड में हॉकी और तीरंदाजी के साथ एथलेटिक्स की भी असीम संभावना है. झारखंड में बोर्न टैलेंट है.
उन्होंने बताया कि सरकार जेएसएसपीएस के माध्यम से नए टैलेंट को प्रशिक्षित कर रही है. साथ ही कमल क्लब के माध्यम से प्रत्येक पंचायत में खेल के लिए मैदान उपलब्ध करवा रही है. उन्होंने इस मौके पर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया.
सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में बहादुर सिंह, पद्मश्री, अर्जुना अवॉर्डी, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, डॉ पी टी उषा, अर्जुन अवॉर्डी, संदीप सोकारिया, अर्जुना अवार्डी, सिनामोल पौलुस, अर्जुना अवार्डी, सिलवानुस डूंगडुंग, हॉकी ओलिंपियन, ध्यानचंद अवार्डी, सुमराई टेटे, ध्यानचंद अवार्डी, बलविंदर सिंह, द्रोणाचार्य अवार्डी, नरेन्द्र सिंह सैनी, द्रोणाचार्य अवार्डी, मनोहर टोपनो, हॉकी ओलिंपियन, दुति चंद, एशियन गोल्ड मेडलिस्ट, नेशनल रिकॉर्ड होल्डर, वोकार हरमोन, आईएएफ कोच, कुन्नी मोहम्मद, कोच सर्विसेज, सपना कुमारी, अंतरराष्ट्रीय एथलीट, एसएएफ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट, प्रियंका केरकट्टा, अंतरराष्ट्रीय एथलीट, जूनियर नेशनल रिकॉर्ड होल्डर, आर गोविंद राजू, मैनेजर मलेशियन टीम, मोहम्मद मानशोहर, चीफ कोच, मलेशिया, बी बी मोहंती, बॉक्सिंग कोच, द्रोणाचार्य अवार्डी शामिल थे.
कार्यक्रम में खेल निदेशक, अनिल कुमार सिंह, अमिताभ कुमार, उमा जयसवाल समेत साझा और खेल निदेशालय के अधिकारी उपस्थित थे.

