गया: बिहार के गया जिले के आमस में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक सड़क हादसे में तीन लोगों की स्पॉट डेथ हो गई वहीं दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. एक्सीडेंट आमस के महापुर के पास जीटी रोड पर हुआ. तीनों मृतक जहानाबाद जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार कार से पांच लोग औरंगाबाद से जहानाबाद लौट रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने महापुर पुलिया के पास ट्रक में पीछे से धक्का मार दिया. इस भयानक हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में चल रहा है.

