BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घर में घुसी तेज रफ्तार कार, महिला की मौत

by bnnbharat.com
February 8, 2021
in समाचार
घर में घुसी तेज रफ्तार कार, महिला की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

गया: बिहार के गया जिले के चेरकी-शेरघाटी रोड पर रविवार को इस्माईलपुर के समीप तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर सड़क किनारे बने घर में जा घुसी. इस हादसे में घर में बैठी बृद्ध महिला बुरी तरह जख्मी हो गई. ऐसे में आननफानन उसे इलाज के अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. वहीं, इस घटना में महिला का बेटा भी बुरी तरह घायल हो गया है.

टीवी देख रहे थे सभी घरवाले

मिली जानकारी अनुसार शेरघाटी की ओर से आ रही झारखंड नम्बर वाली क्वालिस कार अचानक अनियंत्रित हो गयी और दीवार तोड़ते हुए घर में जा घुसी. इस हादसे में घर के कमरे क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं, शिक्षक की पत्नी उषा देवी की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त सभी लोग घर में बैठ कर टीवी देख रहे थे.

ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

इधर, महिला की मौत से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम और घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा दिया.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में कार को जब्त कर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कार गया जिले के डुमरिया का है. वहीं, आशंका भी यह जताई जा रही है कि कार पर सभी सवार लोग भी डुमरिया के ही होंगे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विपक्ष ने उठाई राष्ट्रपति कोविंद के अभिभाषण में 204 संशोधनों की मांग

Next Post

INDvsENG 1st Test Day 4 LIVE: टीम इंडिया के सामने फॉलोआन बचाने की चुनौती

Next Post
IND vs ENG 1st Test: भारत की जोरदार वापसी, इंग्लैंड को दो ओवर में लगातार दो झटके

INDvsENG 1st Test Day 4 LIVE: टीम इंडिया के सामने फॉलोआन बचाने की चुनौती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d