BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, मौत

by bnnbharat.com
November 6, 2020
in समाचार
बेकाबू हुई कार, दो बच्चों समेत चार को कुचला
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर: राजधानी के सोड़ाला इलाके में स्थित एलिवेटेड रोड पर आज तेज रफ्तार में ऑडी कार दौड़ा रही दो लड़कियों ने कहर बरपाया. रफ्तार में बेकाबू हुई कार ने रोड पर एक युवक को टक्कर मारी. इससे युवक पुलिया से करीब साठ फीट दूरी तक उछला और लोहे की टीनों पर टकराने के बाद पास बने एक मकान की छत पर जा गिरा. उसका एक पैर के चिथड़े उड़ गए और पैर कटकर अलग हो गया जिससे उसकी मौत हो गई.

बिजली का पोल टूटकर पुलिया के नीचे अजमेर रोड पर जा गिरा:

दूसरी तरफ, बेकाबू कार पुलिया पर ही लगे एक खंबे से जा टकराई. कार की टक्कर से पुलिया पर लगा बिजली का पोल टूटकर उखड़ गया और पुलिया के नीचे अजमेर रोड पर जा गिरा. गनीमत रही कि कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था. अन्यथा उसकी भी जान जा सकती थी. जबकि एयर बैग खुलने से कार में सवार दोनों लड़कियां बच गई. कार जाम होने से वे बाहर आईं. इसके बाद परिजनों को फोन कर सूचना दी.

मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई:


वहीं हादसे के बाद जानकारी मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि सवेरे करीब आठ बजे पहले यह हादसा हुआ सफेद रंग की लग्जरी कार में सवार दो लड़कियां एलिवेटेड पुलिया से होकर गुजर रहीं थी. इसी दौरान वहां से पैदल गुजर रहे युवक को टक्कर मार दी. उसके बाद कार पुलिया पर ही लगे लोहे के एक पोल से टकराई तो पोल भी टूटकर नीचे आ गिरा.

युवक पाली जिले से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने आया था:

पुलिस ने बताया कि युवक पाली जिले से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने आया था. वह पुलिया से होता हुआ सोड़ाला की ओर आ रहा था और अपना सेंटर तलाश रहा था. लेकिन परीक्षा से पहले ही मौत की परीक्षा ने उसे घेर लिया और इस परीक्षा में वह पास नहीं हो सका.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सेल्फी ले रही महिला घाटी में गिरी, मौत

Next Post

पत्रकार की गिरफ्तारी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की हत्या: मार्कण्डे मणि त्रिपाठी

Next Post
पत्रकार की गिरफ्तारी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की हत्या: मार्कण्डे मणि त्रिपाठी

पत्रकार की गिरफ्तारी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की हत्या: मार्कण्डे मणि त्रिपाठी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d