BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराया पिकअप, 11 महिलाओं की मौत, ड्राइवर फरार

by bnnbharat.com
February 1, 2021
in समाचार
सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर से लगे मुरता में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 11 महिलाओं की अब तक मौत हो चुकी है. ओडिशा के मुरता हाड़ी के पास सड़क हादसा हुआ है. पिक अप वाहन पेड़ से टकरा गया. हादसे में 9 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई. सभी महिलाएं जगदलपुर के कलचा की रहने वाली हैं. सभी महिलाएं पड़ोसी प्रान्त ओडिशा के आमगांव दुख घर मे कार्यक्रम में शामिल होने गयी थी. वापस लौटते समय बीते रविवार की रात को हादसा हुआ है.

घायल महिलाओं को कोटपाड़ के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद कोरापुट अस्पताल भेजा गया. ओडिशा कोटपाड़ की थाना प्रभारी उलीसा मांझी ने मामले में पुष्टि की है. घटना की सूचना मिलने के बाद जगदलपुर से एसडीएम और तहसीलदार मौके के लिए रवाना हो गए. उनके साथ 3 एम्बुलेंस भी रवाना की गई. घायलों को डिमरापाल मेडिकल कालेज लाया जा सकता है.

मौके से ड्राइवर फरार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद से ड्राइवर मौके से फरार है. बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज देने की व्यवस्था की जा रही है. इधर बताया जा रहा है कि घटना के बाद नगरनार पुलिस की लापरवाही सामने आई है. घटना के 2 घण्टे बीत जाने के बाद तक नगरनार पुलिस को मामले में कोई जानकारी नहीं थी. जबकि थाना क्षेत्र के कुछ ही दूर पर घटना होना बताया जा रहा है. ओडिशा के थाने में हादसे का मामला दर्ज कर लिया गया है. ड्राइवर की तलाश की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जोरदार उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा की तेजी

Next Post

खुशखबरी: जनवरी में उच्च रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा GST कलेक्शन

Next Post
दिसंबर-2020 में झारखंड का जीएसटी राजस्व संग्रह बढ़ा 11 फीसदी

खुशखबरी: जनवरी में उच्च रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा GST कलेक्शन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d