बुधवार की सुबह अयोध्या हाईवे पर अहमदपुर टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसों में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मरने वालों के परिवारीजनों को घटना की सूचना दे दी है।
जानकारी के मुताबिक लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अहमदपुर टोल प्लाजा के पास ट्रक चालक ने आगे खड़े ट्रक में ठोकर मार दी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मुजफ्फरपुर के थाना पारो क्षेत्र के गांव दाऊदपुर निवासी सहीम (40) पुत्र खतीम गोरखपुर जिला में बेलघाट में किराए की दुकान में रजाई गद्दे का काम करता था। वह दुकान मालिक रविंद्र निवासी बेलघाट के साथ दिल्ली गया था। मंगलवार की शाम वह दोनों गोरखपुर जाने के लिए ट्रक से निकले थे। रविंद्र ने बताया कि हादसे में उसे व सहीम को चोट आई। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सहीम को मृत घोषित कर दिया। जबकि रविंद्र का उपचार किया गया। सूचना पर मृतक के परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

