BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शार्ट सर्किट के बाद दुकानों में लगी भीषण आग

by bnnbharat.com
October 24, 2020
in समाचार
गुजरात: केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
Share on FacebookShare on Twitter

जबलपुर: जबलपुर शहर के कैंट क्षेत्र सदर इलाके में शुक्रवार देर रात दुकानों में भीषण आग लग गई. शार्ट सर्किट के चलते लगी आग ने थोड़ी देर में कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. शनिवार सुबह तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था. फिलहाल नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि आगजनी से लाखों की नुकसान की संभावना है.

जानकारी अनुसार सदर क्षेत्र स्थित दुकानों के पास लगी ट्रांसफार्मर में शुक्रवार देर रात शार्ट सर्किट के बाद निकनी चिंगारी ने पास स्थित साइकिल की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. दुकान के अंदर टायर होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रुप ले लिया और पास में लगी जनरल स्टोर, स्पोट्र्स शॉप सहित अन्य दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. दुकान से आग निकलती देख लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. फायर दल के पहुंचने से पहले ही आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि उसकी लपटें 1 किलोमीटर देर से देखी जा सकती थी.

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे करीब आधा दर्जन दमकल वाहनों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, साथ ही मलबे हटाने के लिए जेसीबी का भी उपयोग दमकल विभाग ने किया. फायर अधिकारी ने बताया कि जिन दुकानों में आग लगी थी उन दुकानों में क्षमता से अधिक सामान रखा हुआ था. यही वजह है कि आग को काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. दुकानों में रखा सामान आग से पूरी तरह से जल गया था. लिहाजा उन सामानों को बाहर निकाल कर आग बुझाने के लिए नगर निगम और दमकल विभाग ने जेसीबी का उपयोग किया, इधर सूचना के बाद कैंट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

फिलहाल सुबह तक आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी रहा, इसके साथ ही पुलिस ने दुकान संचालकों को भी इसकी सूचना दे दी थी. शॉर्ट सर्किट के चलते करीब 4 दुकानों में लगी भीषण आग से अभी तक कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन नहीं हो पाया है. बताया जा रहा है कि क्षमता से अधिक दुकानों में सामान रखा था. फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू करने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि दुकानों में रखे सामान की कीमत कितनी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

“रातू रोड वाली मईया” देवी गीत रिलीज

Next Post

सत्यानंद भोक्ता ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया भ्रमण

Next Post
सत्यानंद भोक्ता ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया भ्रमण

सत्यानंद भोक्ता ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया भ्रमण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d