पटना: बिहार के बांका में घर में लगी आग में दो बच्चे जिंदा जल गए, वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया. घटना जिले के धोरैया प्रखंड के धनकुंड थाना क्षेत्र के बबुरा गांव की है. आग लगने से बुधो दास का घर जलकर राख हो गया.
इस घटना में बुधो दास की 6 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी एवं 5 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी की जलकर मौत हो गई जबकि डेढ़ वर्षीय पुत्र ओम कुमार को गंभीर स्थिति में सनौला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
जानकारी के अनुसार माता-पिता घर से मजदूरी करने बाहर गए हुए थे घर में यही तीन बच्चे थे. ग्रामीणों की तत्परता से आग को बुझा दिया गया. घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है.
घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया बीवी नुसरत जरी के प्रतिनिधि मजहर इमाम द्वारा सीओ, बीडीओ को दे दी गई है.
हालांकि, बांका में मीटिंग रहने के कारण सीओ अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं.

