BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरना धर्म कोड को लेकर आदिवासी संगठनों की ओर से मानव श्रृंखला बनाई गई

by bnnbharat.com
October 20, 2020
in समाचार
सरना धर्म कोड की मांग को लेकर 15 अक्तूबर  को चक्का जाम का ऐलान
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: जनगणना 2021 में सरना धर्म कोड को शामिल करने की मांग को लेकर आज सरना धर्मावलंबियों द्वारा राज्यभर में रैली-प्रदर्शन कर रहे है. राजधानी रांची में भी सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा और डॉ. करमा उरांव के नेतृत्व में  मंगलवार को अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद एवं अन्य आदिवासी संगठनों के द्वारा राजधानी रांची में मानव श्रृंखला बनाई गई और रैली निकाली गई.

आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि भारत के जनगणना प्रपत्र में हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई सब के लिए अलग-अलग कोलम है मगर भारत में काफी संख्या में रहने वाले आदिवासी धर्मावलंबियों के लिए कोई कोलम नहीं है जिससे आदिवासियों की कोई अलग पहचान नहीं बन पाती है .

इधर, आदिवासी संगठनों की ओर से रैली भी निकाली गयी पिस्का मोड़ से रैली निकाला गया. रैली रातू रोड, हरमू रोड व कचहरी चौक होती हुई मोरहाबादी मैदान पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी. राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत मेन रोड सर्जना चौक से राजभवन तक मानव शृंखला बनायी गई है. दोपहर 2.30 बजे राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा.

इससे पहले सुबह आदिवासी समाज के लोगों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर मानव श्रृंखला भी बनाया. इस दौरान अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की जिलाध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी धर्मकोड की मांग लेकर हम आंदोलन कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हमलोगों की पिछले 40 साल से मांग है कि हमारी अलग से जनगणना हो. जैसे हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई की होती है, वैसे ही प्रकृति पूजा करने वालों के लिए अलग धर्मकोड बने. हमलोगों की जनगणना अलग से नहीं होती है जिससे कुछ हिंदु में चले जाते हैं तो कुछ ईसाई में चले जाते हैं.

इसलिए हम इस बार आंदोलन कर रहे हैं. आज राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौंपेंगे. अगर जनगणना से पहले अलग धर्मकोड नहीं मिला तो पूरा आदिवासी समाज वोट नहीं देगा.  

गौरतलब है कि जनगणना फॉर्म में सरना धर्मकोड कॉलम शामिल करने की मांग को लेकर केंद्रीय सरना समिति समेत आदिवासी संगठनों ने पिछले 16 अक्टूबर को रांची समेत पूरे राज्य में चक्का जाम किया था. 500 से अधिक आदिवासी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं थी.

https://bnnbharat.com/karate-players-get-certificates/
https://bnnbharat.com/this-time-62-years-of-tradition/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कराटे खिलाड़ियों को मिला प्रमाण पत्र

Next Post

नक्सलियों ने पोकलेन समेत कई वाहनों को आग के हवाले किया

Next Post
नक्सलियों ने पोकलेन समेत कई वाहनों को आग के हवाले किया

नक्सलियों ने पोकलेन समेत कई वाहनों को आग के हवाले किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d