रांची: रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक जमीन कारोबारी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेड़ो थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी 35 वर्षीय धनुर्धर सिंह का जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया. इस बीच शुक्रवार को मारपीट के दौरान चाकूबाजी की घटना में धुनर्धर सिंह की गला रेत कर हत्या कर दी गयी.
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है.

