रांचीः गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अष्विनी कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार मिली गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी सदन कुमार के नेतृत्व में छापामारी करते हुए मझिआंव थाना क्षेत्र के जहर सराय जंगल के नजदीक पहाड़ी की गुफा में नक्सलियों द्वारा छिपाये विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया.
बरामद सामाग्रियों की सूचीः
जिलेटिन स्टिक-173 पीस,
इलेक्ट्रिक डेटोनेटर-11पीस,
यूरिया खाद- 30 किलोग्राम,
इलेक्ट्रिक वायर- 01 बंडल,
सिलेंडर बम बनाने के लिए 03 गैस सिलेंडर (हेड कटा हुआ).

