उत्तर प्रदेश (महराजगज): दूसरे राज्यों और बड़े शहरों से अपने घर लौटे हुए कुछ लोग 21 दिन होम क्वारंटाइन नियम का उल्लंघन कर गांव गली और चौराहे पर बिना किसी डर के घूमना शुरू कर दिए है. ऐसे में बृजमनगंज पुलिस ने कुल 35 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है.
बृजमनगंज एसओ विनोद कुमार राय ने बताया ने बताया कि बृजमनगंज क्षेत्र में 21 दिनों के लिए होम क्वारन्टाइन हुए लोग गांव और चौराहों पर घूमते मिलने पर 28 लोगों पर विभिन्न धाराओं में 144, 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम के 50 के तहद मुकदमा दर्ज किया गया है .
धानी क्षेत्र के 21 लोगों पर और ग्राम सभा शाहबाद में 4 लोगों तथा दुबौलिया में 3 लोगों पर ग्राम सभा महुलानी के 7 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है तथा इन्हें घरों में रहने की शख्त हिदायत दी गयी.
एसओ विनोद कुमार राय ने बृजमनगंज धानी और लेहड़ा में चेतावनी देते हुए लोगों को बेवजह बाहर घूमने पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी. साथ ही यह भी कहा कि जो भी 21 दिन क्वारन्टीन अवधि में बाहर घूमते दिखे आप लोग तुरन्त हमें सूचना दें.

