रांची: शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा 1400 लोगों को आज 17वां दिन कंटिन्यू सुबह-शाम चलते न्यू मार्केट चौक रातू रोड, चूना भट्टा, मधु कम, लायंस क्लब रोड नंबर 5, मधु कम तालाब, पहाड़ी टोला, इरगु टोली, देवी मंडप अफसर बैंकोली, कटहल गोंडा यह हेहल पहाड़ टोली, जगह-जगह जाकर निशुल्क भोजन वितरण सेवा के माध्यम से खिलाया जा रहा है.
राष्ट्रीय युवा शक्ति लोगों के बीच में जा जाकर लगातार 15 दिन जरूरतमंदों को खाना खिला रही है. राष्ट्रीय युवा शक्ति का प्रयास है कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे, ना भूखा सोए.
इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव, दिलीप गुप्ता, कुमुद झा, प्रकाश तिर्की, वीरेंद्र गोप, अशोक श्रीवास्तव, अजय कुमार टुना ,अभिषेक बंटी यादव, प्रशांत बजाज, सुनील कुमार साहू, अशोक पांडे, किरण कुमारी, गुड्डू तिर्की, जिमी कुमार, विकास चौधरी, रंजन माथुर, प्रदीप चौधरी, सुजीत सिंह, नितिन घोष, जयप्रकाश यादव, प्रमोद सिंह,सोनू यादव,विजय राय, गौरी शंकर प्रसाद, बैजू यादव, विक्की लिंडा, उमेश साहू, अवधेश कुमार, धीरज कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल हैं.

