कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के समीप सोमवार की संध्या एक युवक के सर में लोहे के रॉड से जोरदार प्रहार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना संध्या करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जब उसी मोहल्ले के कुछ लोग उक्त रास्ते से गुजर रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक युवक सड़क पर गिरा हुआ है और उसके सर से काफी खून बह रहा था, जबकि उसका मोटरसाइकिल वहीं बगल में खड़ा था. इसके बाद उनलोगों ने इसकी सूचना तिलैया थाना प्रभारी को दी, तत्पश्चात थाना से पुलिसकर्मी उक्त स्थान पर पहुंच कर घायल युवक को सदर अस्पताल भेजा. जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया. युवक की पहचान मंगलागौरी, थाना गया निवासी रौशन कुमार के रूप में की गई है. रौशन पांच भाई था तथा झुमरीतिलैया शहर में रियल स्टूडियो नामक दुकान चलाता था. फिलहाल वो पानी टंकी रोड में किराए के घर में रहता था। घटना की जानकारी उसके घर वालों को दे दी गई है. वहीं पुलिस जांच में जुट गई है.
