BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रायबरेली रेलवे पटरी मियांपुर के पास एक व्यक्ति का पेड़ से लटकता शव मिला

by bnnbharat.com
May 29, 2020
in Uncategorized
रायबरेली रेलवे पटरी मियांपुर के पास एक व्यक्ति का पेड़ से लटकता शव मिला

रायबरेली रेलवे पटरी मियांपुर के पास एक व्यक्ति का पेड़ से लटकता शव मिला

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ : रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मियांपुर गांव के निकट रेलवे लाइन किनारे का है जहां शुक्रवार की सुबह गांव के लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे एक पेड़ पर युवक का शव लटकते हुए देखा. यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई देखते ही देखते वहां पर लोगों का मजमा लग गया. सूचना पाकर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार दुबे मय फोर्स के साथ पहुंचे. शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक की शिनाख्त राजेश कुमार 27 वर्ष पुत्र गया प्रसाद कुर्मी मंगारपुर मजरे किशोरी बालमपुर थाना गदागंज रायबरेली के रूप में हुई है. मृतक के भाई रमेश कुमार ने बताया कि राजेश कुमार पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहता था .हमलोगों ने काफी इलाज करवाया झाड़-फूंक भी करवाया था परंतु ठीक नहीं हुआ था. मृतक राजेश कुमार पिछले 2 दिन से गायब था जिसको लेकर हमने कई जगह उसकी छानबीन की खूब ढूंढा मगर वह नहीं मिला. तभी हमें सूचना मिली की मियांपुर गांव के निकट एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है जब हम लोग यहां पर आए तो देखा तो मृतक हमारा बड़ा भाई राजेश कुमार था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना ब्रेकिंग: कोडरमा से फिर 5 नए मरीज की पुष्टि, झारखंड में आंकड़ा पहुंचा 511

Next Post

अब अंडमान से हवाई जहाज से वापस आएंगे प्रवासी मजदूर

Next Post
अब अंडमान से हवाई जहाज से वापस आएंगे प्रवासी मजदूर

अब अंडमान से हवाई जहाज से वापस आएंगे प्रवासी मजदूर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d