BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कर्तव्य पथ पर चल देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाला ही कहलाता है शहीद : कमांडेंट

by bnnbharat.com
October 21, 2019
in समाचार
कर्तव्य पथ पर चल देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाला ही कहलाता है शहीद : कमांडेंट

A martyr is said to be the one who sacrificed his life for the country following the path of duty: Commandant

Share on FacebookShare on Twitter

सूर्यकांत कमल,

चतरा: देश में अमन, चैन व शांति व्यवस्था कायम रखते हुए कर्तव्य पथ पर चलकर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर नमन किया गया. स्मृति दिवस के मौके पर चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरवार ईलाके में स्थित सीआईएसएफ कैंप में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिकारियों व जवानों ने शहीद स्थल पर अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर सलामी दिया गया. इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया. मौके पर कमांडेंट अशोक जलवानिया ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद मौके पर मौजूद जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश व समाज की रक्षा में अपने जान व प्राण का फिक्र न कर दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहादत को प्राप्त करने वाले वीरों को ही शहीद कहा जाता है.

कमांडेंट ने कहा कि हमारे लिए अपनी जान, परिवार और समाज से बड़ा है देशभक्ति. समाज को बांटकर देश को खंड-खंड विखंडित करने का असफल प्रयास करने वाले शांति व अमन के दुश्मनों को हमारे जवान हमेशा मुहतोड़ जवाब देते आए हैं और भविष्य में देते भी रहेंगे. उन्होंने कहा कि जब भी हम शौर्य को नमन करते हैं हमारा सीना गर्व से भरा होता है.

स्मृति दिवस के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सीआईएसएफ के अधिकारियों और जवानों ने नक्सलियों, अपराधियों और समाज के दुश्मनों से लोहा लेते हुए देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले सात शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया. साथ ही उनके शहादत को जाया नहीं जाने देने की कसम खाई.

गौरतलब है कि स्मृति दिवस के मौके पर देश के लिए अपनी जान गंवाने वाले अमर शहीदों को एक साथ पूरे देश में नमन किया जा रहा है. पिपरवार के अलावे जिले के अन्य प्रखंडों में भी स्थापित पारा मिलिट्री कैंपों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर आज भारतीय शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट बंद

Next Post

Big Boss 13: सिद्धार्थ डे ने आरती पर किया भद्दा कमेंट, भड़के भाई कृष्णा…

Next Post
Big Boss 13: सिद्धार्थ डे ने आरती पर किया भद्दा कमेंट, भड़के भाई कृष्णा…

Big Boss 13: सिद्धार्थ डे ने आरती पर किया भद्दा कमेंट, भड़के भाई कृष्णा…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d