BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होम आइसोलेशन एवं अन्य गाइडलाइन से संबंधित बैठक का किया गया आयोजन

by bnnbharat.com
April 17, 2021
in समाचार
होम आइसोलेशन एवं अन्य गाइडलाइन से संबंधित बैठक का किया गया आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा:- पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-जिला उपायुक्त   अनन्य मित्तल के अध्यक्षता तथा उप विकास आयुक्त   संदीप बक्शी, अपर उपायुक्त   एजाज़ अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी जगन्नाथपुर शंकर एक्का के उपस्थिति में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी,कार्यपालक पदाधिकारी-नगर परिषद, चक्रधरपुर,चाईबासा के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा प्रखंड क्षेत्रों में कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु संचालित वैक्सीनेशन मुहिम सहित सैंपल कलेक्शन, मास्क जांच, कोविड-19 अनुरूप व्यवहार का अनुपालन एवं समय-समय पर सरकार द्वारा जारी अनुदेश के अनुपालन से संबंधित अभी तक संपादित कार्यों का समीक्षा करते हुए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया.

बैठक के उपरांत उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि आज के बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी होम आइसोलेशन एवं डिस्चार्ज से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जैसे 60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को होम आइसोलेशन नहीं करने, इम्युनिटी को बूस्ट करने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए तैयार किए गए डाइट चार्ट इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाते हुए सरकार द्वारा निर्धारित आवश्यक सामग्रियों यथा दवाई, मार्ग-निर्देशिका युक्त होम आइसोलेशन किट उपलब्ध करवाया गया. बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा विगत कुछ दिनों में जिला प्रशासन के द्वारा निर्देशित कार्य यथा वैक्सीनेशन एवं सैंपल कलेक्शन के लिए गठित टीम के कार्य एवं दायित्व, जिला अंतर्गत सरकारी एवं निजी अस्पतालों में बेड्स के निगरानी हेतु गठित टीम के कार्य, वर्तमान में उपलब्ध बेड्स की संख्या, एंबुलेंस का संचालन, गैर सरकारी संस्था द्वारा संचालित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाते हुए सभी को अपने कार्य क्षेत्र में मुस्तैद रहते हुए निर्धारित सभी अनुदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाटन प्रखण्ड के सकलदीपा तथा पुरनीपाटन ग्राम में बना कंटेन्मेंट जोन

Next Post

उपायुक्त के द्वारा दक्षिण पूर्व रेलवे मंडल के प्रबंधक के साथ बैठक

Next Post
होली स्पेशल बनकर चलेगी पटना इंटरसिटी

उपायुक्त के द्वारा दक्षिण पूर्व रेलवे मंडल के प्रबंधक के साथ बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d