BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनरेगा के तहत अधिकाधिक मजदूरों को रोजगार देने के लिए प्रखण्ड कार्यालय में हुई बैठक

हर पंचायत में चलाया जाएगा रोजगार चाहिए अभियान : बीडीओ

by bnnbharat.com
May 9, 2020
in Uncategorized
मनरेगा के तहत अधिकाधिक मजदूरों को रोजगार देने के लिए प्रखण्ड कार्यालय में हुई बैठक

मनरेगा के तहत अधिकाधिक मजदूरों को रोजगार देने के लिए प्रखण्ड कार्यालय में हुई बैठक

Share on FacebookShare on Twitter

कान्हाचट्टी: प्रखंड कार्यालय में बीडीओ पप्पु रजक की अध्यक्षता में मनरेगा योजना व प्रधानमंत्री आवास क्रियान्वयन को ले समीक्षा बैठक हुई. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मनरेगा योजना के तहत विभिन्न पंचायतों में हुए विकास कार्यो की समीक्षा की. उन्होंने मनरेगा संबंधित विकास कार्यो का उल्लेख सूचना बोर्ड पर अंकित करने का निर्देश दिए. तथा योजनास्थल पर सूचना बोर्ड लगाने का निर्देश दिया. अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने का प्रयास करने को कहा. पंचायत के कर्मियों को नियमित रूप से पंचायत में रहकर योजना की देख-रेख करने का निर्देश दिया साथ ही शारीरिक दूरी बनाकर ही काम कराने को कहा.

कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक करने का निर्देश भी दिया. बीडीओ ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून अंतर्गत क्रियान्वित हरित ग्राम योजना, ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा संचालित एक नई योजना है जिसके अंतर्गत राजस्व ग्राम व टोला में ग्रामीणों की आवश्यकतानुरूप पौधारोपण किया जाना है. इसके अंतर्गत पौधारोपण योग्य उचित स्थानों पर फलदार, इमारती, फायर वूड प्रजाति के पौधे लगाने का प्रावधान है इसमें होनेवाले सभी खर्च मनरेगा द्वारा वहन किया जाएगा. इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना. गांव में हरियाली बढ़ाना तथा ग्लोबलवार्मिग के दुष्प्रभाव को कम करना है. इस योजना का क्रियान्वयन सरकारी व व्यक्तिगत भूमि यथा लाभुक की बाड़ी, खेत की मेढ़, गांव के अंदर की सड़क किनारे होना है.

बीडीओ ने सभी पंचायत सेवक व रोजगार सेवकों को पंचायत अंतर्गत सभी अप्रवासी मजदूरों का जाबकॉर्ड निर्गत करते हुए अपने पंचायत में रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके लिए सभी पंचायत में पर्याप्त मात्रा में योजना स्वीकृत करने को कहा. प्रधानमंत्री आवास में सभी लंबित आवासों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया. साथ ही वित्तीय वर्ष 2020-21 के सभी योग्य लाभुकों को पंजीकृत करवाने का निर्देश दिया. उसके बाद बीडीओ ने कहा कि प्रखण्ड के हर पंचायत में रोजगार चाहिए अभियान चलाया जाएगा उस अभियान में उन सभी लोगों का सूची तैयार कर जॉब कार्ड निर्गत कराया जाएगा और जो लोग रोजगार चाहते है और उन सभी को मनरेगा के तहत काम दिया जाएगा.

मौके पर बीपीओ प्रवल प्रताप,प्रखण्ड समन्वयक बर्जेश ओझा,अजित यादव, सीताराम रवानी,दिगंबर पांडे के साथ सभी पंचायत के मुखिया,पंचायत सेवक एवम रोजगार सेवक उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

8 स्थानीय निकाय का कार्यकाल कम-से-कम 3 माह बढ़े: बाबूलाल मरांडी

Next Post

कोरोना का असर: Indigo के अधिकारियों की पूरे वित्त वर्ष के लिए सैलरी में 25% की कटौती

Next Post
कोरोना का असर: Indigo के अधिकारियों की पूरे वित्त वर्ष के लिए सैलरी में 25% की कटौती

कोरोना का असर: Indigo के अधिकारियों की पूरे वित्त वर्ष के लिए सैलरी में 25% की कटौती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d