सरायकेला: कुचाई पुलिस ने शुक्रवार को खरसावां-कुचाई मुख्य मार्ग पर स्थित कांकी नाला के पास जंगल से एक नाबालिग लड़की की सिर कटी लाश बरामद की है. नाबालिग की गर्दन काट कर हत्या करने के बाद शव को गायब कर दिया गया है.
दलभंगा ओपी प्रभारी ओपी रजक के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने नाबालिग के सिर की खोज में जंगल में खाक छाने, परंतु सिर बरामद नहीं हुआ.

