BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक गलती कहीं भारी न पड़ जाए: विराट कोहली

by bnnbharat.com
March 25, 2020
in Uncategorized
एक गलती कहीं भारी न पड़ जाए: विराट कोहली

एक गलती कहीं भारी न पड़ जाए: विराट कोहली

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय कप्तान विराट कोहली और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा के फैसले का समर्थन किया.

विराट कोहली ने ट्वीट किया, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी घोषणा की, अगले 21 दिनों के लिए पूरा देश आज आधी रात को लॉकडाउन में जा रहा है. मेरा अनुरोध यही रहेगा, कृपया घर पर मौजूद रहें. सोशल डिस्टेंसिंग ही कोविड 19 का एकमात्र इलाज है. यही नहीं बुधवार को विराट ने पत्नी अनुष्का के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए एक वीडियो संदेश भी जारी किया. इसमें उन्होंने फैंस से कहा कि आप घर पर रहें, कहीं एक गलती आपके और देश के लिए भारी न पड़ जाए.

Also Read This:- 24 दिनों में संक्रमण से मौत के आंकड़े 156 गुणा बढ़े, संक्रमण में भी 52 गुणा की वृद्धि 

विराट के अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी सभी से घर पर रहने का आग्रह किया और कहा कि दुनिया भर के नागरिकों को उनकी सरकार की बातों को सुनना चाहिए. दादा ने एक वीडियो ट्वीट में कहा, चलो एक साथ लड़ते हैं. हम इस पर काबू पा लेंगे. समझदार बनें और सरकार के निर्देशों का पालन करें.

वहीं टेस्ट स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी इस कदम के समर्थन में ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, सिर्फ तीन हफ्तों की बात है. आप लोगों को बस घर पर रहना है. मैं आपको बता दूं आपकी एक गलती हमें दो दशक पीछे ले जाएगी. बहुत अच्छा नरेंद्र मोदी जी. आइए उनके निर्देशों का पालन करें.

Also Read This:- नौका पर सवार होकर आई मां दुर्गा, करेंगी सब महामारियों का नाश

भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने अंग्रेजी, हिंदी और तमिल में एक ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, अगले 21 दिन हम सब के लिए बहुत जरूरी है. हम सब मिलकर पीएम मोदी के आदेशों का पालन करें और घर के अंदर रहें. इसी प्रकार हम इस करोना वायरस से अपना और सब का बचाव कर सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरायकेला एडमिनिस्ट्रेशन इन एक्शन

Next Post

शुरूआती बढ़त के बाद फिसला सेंसेक्स, निफ्टी भी गिरा

Next Post
शुरूआती बढ़त के बाद फिसला सेंसेक्स, निफ्टी भी गिरा

शुरूआती बढ़त के बाद फिसला सेंसेक्स, निफ्टी भी गिरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d