BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संस्कृति व परंपरा का उड़ा मजाक, श्राद्ध में बार डांसरों के साथ अश्लील गानों पर लोगों ने लगाए ठुमके

by bnnbharat.com
December 30, 2020
in समाचार
संस्कृति व परंपरा का उड़ा मजाक, श्राद्ध में बार डांसरों के साथ अश्लील गानों पर लोगों ने लगाए ठुमके
Share on FacebookShare on Twitter

जमुई: श्राद्ध कर्म के दौरान श्रद्धांजलि सभा और शांति भोज जैसे कार्यक्रमों में भी लोग सामाजिक मर्यादा को भूल सकते हैं, इसका उदाहरण बिहार के जमुई में देखने को मिला है. जमुई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान सामाजिक संस्कृति व परंपरा का मखौल उड़ाया गया. जमुई के इस वीडियो में लोग बार बालाओं के साथ अश्लील गानों पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. शर्मनाक यह है कि यह वीडियो किसी बुजुर्ग महिला के श्राद्ध पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा का है.

जमुई के महीसौरी इलाके में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ था. इसमें गीत संगीत और भजन-कीर्तन का भी कार्यक्रम था. स्टेज पर पहले तो भक्ति संगीत बजा, लेकिन बाद में अश्लील गीतों का दौर शुरू हो गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धांजलि सभा और शांति भोज के दौरान मंच पर कुछ स्थानीय युवक और बार बालाएं अश्लील गीतों पर जमकर ठुमके लगा रही हैं. सामाजिक परंपरा का मखौल उड़ाने वाला यह कार्यक्रम काफी देर चला.

जानकारी के अनुसार महिसौरी इलाके में सकुना देवी की मौत के बाद परिजनों ने श्रद्धांजलि सभा और शांति भोज का आयोजन किया था. इसमें मंच से कलाकारों ने भक्ति गीत-संगीत और नाटक की भी प्रस्तुति हुई. लेकिन भक्ति गीतों के बाद अश्लील संगीत व डांस का दौर चला. बताया जा रहा है कि यह आयोजन रविवार और सोमवार की रात में हुआ था. श्रद्धांजलि सभा और शांति भोज में शामिल होने वाले कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे लाइव भी कर रखा था. कार्यक्रम के बीच न तो COVID-19 को लेकर सामाजिक दूरी की गाइडलाइन का पालन होते दिखा और न ही श्राद्ध जैसे आयोजन में परंपरा के हनन को रोकने की कोशिश.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जनवरी में 16 दिन रहेगी छुट्टी, देखें लिस्ट

Next Post

सौमेंदु को नगर पालिका के प्रशासक बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाया गया

Next Post
सौमेंदु को नगर पालिका के प्रशासक बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाया गया

सौमेंदु को नगर पालिका के प्रशासक बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाया गया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d