BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नक्सलियों व अफीम तस्करों पर नकेल कसने के लिए और भी सख्त अभियान की जरूरत: डीआईजी

by bnnbharat.com
June 4, 2020
in समाचार
नक्सलियों व अफीम तस्करों पर नकेल कसने के लिए और भी सख्त अभियान की जरूरत: डीआईजी
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के डीआईजी अमोल वी होमकर चतरा पहुंचे. इस मौके पर समाहरणालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डीआईजी ने चतरा के पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की.

बैठक में एसपी ऋषभ कुमार झा, सीआरपीएफ के कमांडेंट पीके बासन, एएसपी निगम प्रसाद, डीएसपी वरुण देवगम, एसडीपीओ वरुण रजक के अलावा टंडवा व सिमरिया के एसडीपीओ भी उपस्थित थे.

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में योगदान देने के बाद डीआईजी पहली बार चतरा पहुंचे थे. बैठक में डीआइजी ने पुलिस पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के बाद क्राइम की समीक्षा की.

इस मौके पर डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को नक्सलियों के विरुद्ध अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिले में कहीं से भी किसी भी उग्रवादी संगठन की गतिविधियों की सूचना प्राप्त होती है तो अविलंब टीम गठित कर कार्रवाई करें.

जिला पुलिस व सीआरपीएफ आपस में समन्वय स्थापित कर उग्रवादियों के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाएं. जिले के टंडवा में संचालित कोल परियोजनाओं में सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई.

कोल परियोजनाओं के संचालन में विधि व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया, इसके बाद अफीम तस्करों पर चर्चा हुई. डीआईजी ने अफीम तस्करों के विरुद्ध भी अभियान चलाने का निर्देश दिया.

लगभग डेढ़ घंटे तक चली बैठक में डीआइजी ने उग्रवाद व अपराध की घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस का लक्ष्य पुलिस पदाधिकारियों को दिया.

डीआईजी ने कहा कि किसी भी हाल में जिले में किसी भी उग्रवादी संगठनों को पनपने नहीं दिया जाएगा. डीआईजी कल शाम पत्रकारों से बात कर रहे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मनरेगा की 40 सड़कें गायब करने का मामला, 14 बर्खास्त

Next Post

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत, दो घायल

Next Post
कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत, दो घायल

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत, दो घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d