BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक रहस्यमय जीव, जो जिंदा है बिना सांस लिए

by bnnbharat.com
February 27, 2020
in समाचार
एक रहस्यमय जीव, जो जिंदा है बिना सांस लिए
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः दुनिया में अबतक कोई ऐसा जीव नहीं मिला है जो जीवित हो और सांस भी न लें ये लगभग नामुमकिन है. लेकिन पहली बार वैज्ञानिकों को एक ऐसा रहस्यमय जीव (परजीवी) मिला है, जो बिना सांस लिए भी धरती पर जिंदा है.

यह दुनिया का पहला ऐसा जीव है, जिसके अंदर ये अद्भुत खूबी है.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेलीफिश जैसे दिखने वाले इस बहुकोशिकीय जीव में माइट्रोकॉन्ड्रियल जीनोम नहीं है. दरअसल, माइटोकॉन्ड्रिल जीनोम किसी भी जीव के सांस लेने के लिए जरूरी होता है.

यही वजह है कि इसे जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ती. इजरायल की तेल-अवीव यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की टीम ने इस अद्भुत और रहस्यमय जीव की खोज की है.

शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह जीव मछलियों से ऊर्जा प्राप्त करता है, लेकिन इस दौरान वो उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता. खास बात ये है कि मछलियां भी इस जीव को नुकसान नहीं पहुंचातीं.

ये परजीवी साल्मन फिश (एक प्रकार की मछली) में पाए जाते हैं और ये तब तक जिंदा रहते हैं, जब तक कि मछली जिंदा रहती है.

इस जीव का वैज्ञानिक नाम हेन्नीगुया साल्मिनीकोला है. शोध के प्रमुख डयाना याहलोमी ने बताया कि यह जीव इंसानों या दूसरे जीवों के लिए बिल्कुल भी नुकसानदायक नहीं है.

हालांकि यह अब तक रहस्य ही बना हुआ है कि आखिर इस तरह का जीव पृथ्वी पर विकसित कैसे हुआ, जो बिना ऑक्सीजन के भी जिंदा रह सकता है.

वैज्ञानिकों ने शोध के दौरान इस जीव को फ्लोरेसेंस माइक्रोस्कोप से देखा, जिसमें उन्हें माइटोकॉन्ड्र्रियल डीएनए नहीं दिखा. इसके बाद यह समझ में आ गया कि यह दुनिया का पहला ऐसा जीव है, जिसे जीने के लिए सांस लेना जरूरी नहीं है.

हालांकि साल 2010 में भी इटली के शोधकर्ताओं को इसी तरह का एक जीव मिला था, जिसमें साफतौर पर माइटोकॉन्ड्र्रियल डीएनए नहीं दिखा था.

हालांकि उसकी ऊर्जा का स्रोत हाइड्रोजन सल्फाइड था, लेकिन नए मिले इस जीव को तो हाइड्रोजन सल्फाइड की भी जरूरत नहीं है. निश्चित ही यह शोध वैज्ञानिकों को विज्ञान की एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मैन वर्सेज वाइल्ड शो के होस्ट बियर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर करते नजर आए रजनीकांत

Next Post

विस का बजट सत्र कल से, 3 को पेश होगा बजट

Next Post
विस का बजट सत्र कल से, 3 को पेश होगा बजट

विस का बजट सत्र कल से, 3 को पेश होगा बजट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d