BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पत्नियों को पति के ज़ुल्म से बचाने के लिए MP में बनेगा नया कानून

by bnnbharat.com
March 27, 2021
in समाचार
पत्नियों को पति के ज़ुल्म से बचाने के लिए MP में बनेगा नया कानून
Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश में अब घरेलू हिंसा से बचाव और महिला सुरक्षा के लिए सरकार जल्द ही एक और कानून बनाने जा रही है. एमपी में पिछले 15 दिन में 3 महिलाओं के हाथ उनके पतियों ने काट दिये. इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सीएम शिवराज ने ऐलान किया कि उनकी सरकार जल्द ही ऐसे पुरुषों को सबक सिखाने के लिए नया कानून लाएगी.

मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा के लिए शिवराज सरकार जल्द ही एक और कानून बनाने वाली है. यह कानून पत्नियों के हाथ काटने वाली घटना के खिलाफ बनाया जा रहा है ताकि पतियों का ज़ुल्म रोका जा सके और उन्हें सज़ा दिलायी जा सके. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा इस तरीके की घटनाएं अब दोबारा न हों इसके लिए जल्द कानून बनाने के निर्देश दिए गए हैं. यह कड़ा कानून होगा और इसमें कोई भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा 3 दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं, जिन्होंने मुझे झकझोर कर रख दिया. 15 दिन में 3 बहनों के हाथ काटे गए. यह हाथ किसी और ने नहीं बल्कि पति ने काटे. यह घरेलू हिंसा का बेहद जघन्य मामला है. मैंने मामलों को गंभीरता से लिया है. डीजीपी को निर्देश दिया कि इसे चिन्हित अपराध मान जाए. जिन आरोपियों ने हाथ काटे हैं उन्हें जल्द से जल्द सजा मिले. इन मामलों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो. यह विश्वास का खून है. दोषियों को इतनी कठोर सजा मिले ताकि कोई दोबारा ऐसा अपराध करने की हिम्मत न कर सके

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निर्दलीय विधायक सरयू राय ने उठाए सवाल, 2016 में जमशेदपुर में हुए कार्यक्रम में सुनिधि चौहान को कितना भुगतान हुआ

Next Post

हाईकोर्ट में शपथ पत्र दायर करने की नई व्यवस्था 2 मई तक रहेगी जारी

Next Post
हाईकोर्ट में शपथ पत्र दायर करने की नई व्यवस्था 2 मई तक रहेगी जारी

हाईकोर्ट में शपथ पत्र दायर करने की नई व्यवस्था 2 मई तक रहेगी जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d