BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश में बनाया जाएगा एक नया नेशनल बैंक, बड़े प्रोजेक्ट की फंडिंग जुटाने के लिए फैसला, केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को दी मंजूरी

by bnnbharat.com
March 16, 2021
in समाचार
देश में बनाया जाएगा एक नया नेशनल बैंक, बड़े प्रोजेक्ट की फंडिंग जुटाने के लिए फैसला, केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को दी मंजूरी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. कैबिनेट में एक नए नेशनल बैंक बनाने का फैसला लिया गया है, जो बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट को फंड करने के लिए काम करेगा. इसे बैंक को ‘विकास वित्त संस्थान’ नाम दिया गया है.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि सरकार ने बजट में ही ऐसे बैंक बनाए जाने की घोषणा की थी, जिसे अब कैबिनेट ने भी मंजूरी दे दी है.

वित्त मंत्री के मुताबिक, वित्तीय विकास संस्थान देश में जारी बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को फंड करने का काम करेगा. सरकार के मुताबिक, नए संस्था को बिल्कुल जीरो से शुरू किया जाएगा. अभी एक बोर्ड का गठन किया जाएगा, जो आगे के फैसले लेगा. हालांकि, सरकार की ओर से 20 हजार करोड़ रुपये का शुरुआती फंड दिया जाएगा.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि इस बैंक के द्वारा बॉन्ड जारी कर इसमें निवेश किया जाएगा. अगले कुछ वर्षों में 3 लाख करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद. इसमें निवेश करने वालों को टैक्स बेनिफिट भी मिलेगा. इसमें बड़े सॉवरेन फंड, पेंशन फंड निवेश कर सकते हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि कोई भी पुराना बैंक इस तरह के बड़े प्रोजेक्ट में फंड करने के लिए तैयार नहीं था. करीब 6000 ग्रीन-ब्राउन फील्ड प्रोजेक्ट ऐसे हैं, जिन्हें फंडिंग की जरूरत है. यही कारण है कि इस तरह के संस्थान का फैसला लिया गया है. सरकार के मुताबिक, बैंक के बोर्ड मेंबर में क्षेत्र के बड़े लोगों को स्थान दिया जाएगा.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सभी बैंकों का निजीकरण नहीं किया जाएगा, हम चाहते हैं कि देश में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जैसे बैंक बनें. विकास वित्त संस्था को इसी उम्मीद के साथ बनाया गया है, जो मार्केट की उम्मीदों को भी पूरा करेगा. जिन बैंकों का निजीकरण हो रहा है, उनके कर्मचारियों के अधिकारों और भविष्य का ध्यान रखा जाएगा.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निजीकरण के मामले में राहुल गांधी के आरोपों का जवाब भी दिया. निर्मला बोलीं कि उनकी दादी ने भले ही बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया हो, लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार का राष्ट्रीयकरण किया है. राहुल गांधी का काम सिर्फ और सिर्फ आरोप लगाना ही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, धनंजय की पत्नी दीपिका और उसके प्रेमी कुलेस रजक गिरफ्तार

Next Post

अपडेटः 7 जनवरी से जेल में बंद मुख्य आरोपी भैरव सिंह की जमानत याचिका खारिज, अब तक 40 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी

Next Post
अपडेटः 7 जनवरी से जेल में बंद मुख्य आरोपी  भैरव सिंह की जमानत याचिका खारिज, अब तक 40 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी

अपडेटः 7 जनवरी से जेल में बंद मुख्य आरोपी भैरव सिंह की जमानत याचिका खारिज, अब तक 40 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d