BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ड्रोन कैमरा से सब्जी बाजार का विहंगम दृश्य उभरा

by bnnbharat.com
April 24, 2020
in समाचार
ड्रोन कैमरा से सब्जी बाजार का विहंगम दृश्य उभरा

ड्रोन कैमरा से सब्जी बाजार का विहंगम दृश्य उभरा

Share on FacebookShare on Twitter
  • ‘स्टे होम, स्टे सेफ’ की पेंटिंग बनाकर जागरूक करने का प्रयास

गुमला: गुमला जिले के बाजार हाट का ड्रोन कैमरा से लिये गये तस्वीर में विहंगम दृश्य नजर आ रहा है. सभी विक्रेताओं ने प्रशासन द्वारा बनाए हुए मार्किंग का ध्यान रख रहे है और उसी घेरे में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सब्जी बेच रहे है. वहीं सभी क्रेता टोकन, फेस कवर एवं हाथों को सैनिटाइज करके ही प्रवेश कर रहे है.

इधर, कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए सरकार द्वारा ’’स्टे होम स्टे सेफ’’ अभियान को नया आयाम देते हुए गुमला जिलांतर्गत बसिया प्रखण्ड के बसिया चौक में ’’स्टे होम स्टे सेफ’’ की थीम पर पेंटिंग बनाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया.

साथ ही लोगों से लॉकडाउन अवधि में अपने-अपने घरों में रहने की अपील की गई. प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बसिया रविन्द्र गुप्ता, एसडीपीओ बसिया दीपक कुमार तथा अंचलाधिकारी बसिया संतोष बैठा की अगुवाई में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव, रोकथाम हेतु चलाएं जा रहे जागरूकता अभियान के दौरान बसिया प्रखण्ड के दीवानटोली निवासी सतीश राम की सक्रियता के बीच स्वस्फूर्तभाव से पेंटर तुलसी नायक ने बसिया चौक में बेहद ही खुबसूरत व प्रेरणादायी तस्वीर उकेर कर बसिया के थाना चौक में जारी जागरूकता अभियान को एक नई दिशा देने का बेहतर प्रयास किया है.

बताते चलें कि कोरोना के विरुद्ध जारी जंग को लेकर बसिया की पूरी आबादी और स्थानीय प्रशासनिक महकमा एक नजीर बनकर सामने आई है. जहां कोरोना के अगाज के साथ ही बसिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र गुप्ता, एसडीपीओ दीपक कुमार और अंचलाधिकारी संतोष बैठा सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी पूरी क्षमता के साथ कमान संभालने का दायित्व पूरे मनोयोग से संभाला है.

इसी नेतृत्व क्षमता का नतीजा यह निकला कि बसिया के आमजनों तक जागरूकता की लौ पहुंचने लगी और आज रांची-सिमडेगा सड़क पर इसका प्रतिबिंब भी नजर आया है.

ज्ञातव्य है कि लोगों को जागरूक करते समय इस पेंटिंग ने यहां बड़ी तेजी से सुर्खियां बटोरने का काम किया है. साथ ही बतौर कलाकार इनके इस योगदान की यहां काफी सराहना हो रही है, क्योंकि अभी तक जागरूकता ही कोरोना से जीत का मूलमंत्र बना हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन में छूट की मांग की जगह और अधिक सतर्कता बरते जाने की जरुरत: आलोक दूबे

Next Post

कोरोना योद्धाओं पर हुई फूल की बारिश, मास्क व भोजन देकर किया गया सम्मानित

Next Post
कोरोना योद्धाओं पर हुई फूल की बारिश, मास्क व भोजन देकर किया गया सम्मानित

कोरोना योद्धाओं पर हुई फूल की बारिश, मास्क व भोजन देकर किया गया सम्मानित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d