श्योपुर: जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से नोबल कोरोना वारयस कोविड-19 के अंतर्गत कोरोना संक्रमित मरीजों की बीमारी को रिकवर करने के दिशा में निरंतर प्रयास किये जा रहे है.
इन प्रयासों के अंतर्गत श्योपुर के मरीज ओम शिवम आयु 22 वर्ष ने कोरोना को मात दे दी है. इस मरीज को आज जिला चिकित्सालय के आइसोलेट वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया है.
यह कार्यवाही कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन पर उनकी अवधि पूर्ण होने तथा स्वस्थ होने के कारण सीएमएचओ डाॅ. बीएल यादव एंव सिविल सर्जन डाॅ. आरबी गोयल द्वारा आज सुनिश्चित की गई. साथ ही मरीजों को घर भिजवाने की कार्यवाही की गई.

