गढ़वाः गढ़वा थाना क्षेत्र के लखना गांव में एक व्यक्ति ने कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी. व्यक्ति शराब के नशे में धुत था और घर पहुंचने पर परिजनों से उसका विवाद हो गया. इसके बाद व्यक्ति ने घर में रखे कीटनाशक को खाकर अपनी जान दे दी.
मृतक की पहचान वीरेंद्र बैठा (45) के रूप में की गई. वो किसान था और उसके तीन लड़के हैं. इनमें से एक की शादी हो चुकी है. शुक्रवार की शाम वीरेंद्र शराब के नशे में अपने घर आया. इसी दौरान उसका परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया.
वीरेंद्र ने आक्रोश में आकर कीटनाशक खा लिया और अपनी जान दे दी. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है.

