जगदम्बा प्रसाद शुक्ल
प्रयागराज ; कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि नेब्बू लाल देश के लिए ही नहीं उत्तर प्रदेश के लिए बड़ा मिसाल एवं हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे. उन्होंने यह उदगार तहसील हंडिया के नब्बे चौराहा गांव के शहीद उपनिरीक्षक पुलिस नेब्बू लाल की पत्नी और पिता को प्रमाण पत्र देने के दौरान व्यक्त किया.
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा स्व नेब्बू लाल की शहादत बेकार नहीं जाएगी. बड़ा से बड़ा अपराधी बख्शा नहीं जाएगा. इनका संघर्ष समाज को प्रेरणा देता रहेगा. दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री के आदेश पर परिवार से मिलने आया हूं. परिवार के बीच जाकर बातचीत करें. मुख्यमंत्री ने कहा है मैं भी परिवार से मिलने आऊंगा. शहीद की शहादत उसके आगे कुछ भी नही है. एक करोड़ रुपए आरटीजीएस के माध्यम से कल प्रेषित कर दिया गया है. आर्थिक सहायता जीवन में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. परिवार को मदद मिलेगी. योगी सरकार ने फैसला किया है कि तनख्वाह प्रमोशन में वृद्धि भी वेतन मिलता रहेगा. रिटायर्ड होने पर पेंशन भी मिलेगा. पत्नी के आग्रह पर शहीद की स्मृति में खेल का मैदान यादगार और प्रेरणा के रूप में स्थापित होगा.
इस मौके पर जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी, एसएसपी अभिषेक दीक्षित ,जिलाध्यक्ष गंगापार अश्वनी दुबे, पूर्व जिला महामंत्री राजेन्द्र पाण्डेय,सुरेश मिश्रा, संतोष शुक्ल, वीरेंद्र मोर्य, अनिल मौर्या,अठई राम, चंद्रभान,अनुज तिवारी,एसडीएम हड़िया, क्षेत्राधिकारी हंडिया,रामजियावन,मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी आदि अधिकारी एवं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

