BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रियंका गांधी की सुरक्षा में हुई है गंभीर चूक: रॉबर्ट वाड्रा, मोदी सरकार पर साधा निशाना

by bnnbharat.com
December 3, 2019
in समाचार
प्रियंका गांधी की सुरक्षा में हुई है गंभीर चूक: रॉबर्ट वाड्रा, मोदी सरकार पर साधा निशाना
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के बाद पहली बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आवास पर सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. इसे लेकर उनके पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा का कहना है कि पूरे देश में सुरक्षा के साथ समझौता हो रहा है. उन्होंने लिखा, ‘यह प्रियंका, मेरी बेटी या बेटे, मेरे या गांधी परिवार की सुरक्षा के बारे में नहीं है. यह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से हमारे देश की महिलाओं को सुरक्षित रखने और सुरक्षित महसूस कराने को लेकर है. पूरे देश में सुरक्षा से समझौता किया जाता है. ‘

उन्होंने आगे लिखा, ‘लड़कियों के साथ छेड़छाड़/ दुष्कर्म हो रहा है, हम किस तरह के समाज बनते जा रहे हैं? हर नागरिक की सुरक्ष सरकार की जिम्मेदारी है. यदि हम अपने देश और घर में सुरक्षित नहीं हैं, सड़को पर सुरक्षित नहीं हैं, दिन या रात में सुरक्षित नहीं हैं तो हम कहां और किस तरह से सुरक्षित रह सकते हैं?’ उन्होंने प्रियंका की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर कहा, ‘यह सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है. एसपीजी को नहीं हटाया जाना चाहिए था. ‘

बता दें कि सोमवार को सूत्रों ने बताया कि गत 26 नवंबर को सात अज्ञात लोग बिना अनुमति के एक गाड़ी से प्रियंका के लोधी एस्टेट स्थित आवास में घुस आए. जिसमें तीन पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्ची शामिल थी. ये लोग प्रियंका के समीप जाकर उनके साथ सेल्फी लेने को कह रहे थे. प्रियंका ने उनके साथ शिष्टाचार से बात की, उन्होंने प्रियंका के साथ फोटो ली और वहां से चले गए.

प्रियंका के कार्यालय ने इस मामले को सीआरपीएफ के समक्ष उठाया है. एसपीजी सुरक्षा हटाने के बाद प्रियंका को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है. वहीं, इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी का कहना है कि उन्हें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के लोधी एस्टेट स्थित घर पर सुरक्षा में कथित सेंध के बारे में जानकारी नहीं है और वह इस पर जानकारी लेंगे.

मालूम हो कि प्रियंका गांधी के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एसपीजी हटाकर जेड प्लस सुरक्षा दी गई है. एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सब राजनीति का हिस्सा है और यह सब होता रहता है 28 साल बाद गांधी परिवार बिना एसपीजी सुरक्षा के है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रघुवर सरकार ने किया है बिचौलियों पर अंकुश लगाने का भी काम : ज्योतिश्वर सिंह

Next Post

चिंतन: ‘दिव्यांग महिला’, बहुत फर्क है उनमें और हम सबमें

Next Post
चिंतन: ‘दिव्यांग महिला’, बहुत फर्क है उनमें और हम सबमें

चिंतन: 'दिव्यांग महिला', बहुत फर्क है उनमें और हम सबमें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d