BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चाईबासा में दिल दहलाने वाली घटना, पुआल के ढेर में जलकर दो मासूम हुए ख़ाक

by bnnbharat.com
March 23, 2021
in Uncategorized
चाईबासा में दिल दहलाने वाली घटना, पुआल के ढेर में जलकर दो मासूम हुए ख़ाक
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासाः  झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी थाना के असुरा गांव में मंगलवार की सुबह पुआल घर में लगी आग में जल कर दो बच्चों की मौत हो गई है। मृतकों में ढाई साल का रोहन गोप और तीन साल का राजबीर गोप शामिल है। घटना सुबह 10 बजे की है ।सूचना मिलने पर असुरा गांव जाकर पुलिस ने दोनों बच्चों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है।

इस संबंध में झींकपानी थाना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। रोहन गोप के पिता शिबो गोप ने बताया कि वे बगान में पानी डालने गए थे। रोहन की मां मज़दूरी करने चाईबासा आयी हुई थी। इसी दरम्यान रोहन और पड़ोस के राम अवतार गोप का बेटा राजवीर माचिस लेकर पुआल घर की ओर खेलने निकल गए। संभवतः खेल- खेल में दोनों ने माचिस से तीली जलाकर ज़मीन पर फेंक दी होगी। इसी से पुआल में आग पकड़ ली। पुआल घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख हम लोग घटनास्थल की ओर गये। आग बुझाकर दोनों बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान रोहन की मौत हो चुकी थी जबकि राजवीर ने अस्पताल लाने के क्रम में दम तोड़ दिया।

यहां बता दें कि तीन दिन पहले ही हाटगम्हारिया में भी पुआल में लगी आग में जलकर पांच साल के एक बच्चे की मौत हो गई थी। चार दिन में यह दूसरी घटना है जब खेल खेल में आग लगने के दौरान पुआल में जलकर मासूम की मौत हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चतरा के पूर्व सिविल सर्जन डॉ अमरनाथ प्रसाद बालूमाथ से गिरफ्तार, सरकारी राशि के गबन मामले में थे फरार

Next Post

बंदूकधारियों के हमले में 137 लोगों की मौत, आतंक के साए में नाइजर

Next Post
बंदूकधारियों के हमले में 137 लोगों की मौत, आतंक के साए में नाइजर

बंदूकधारियों के हमले में 137 लोगों की मौत, आतंक के साए में नाइजर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d