BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तानाशाह किम जोंग के दिखने के एक दिन बाद ही सैनिकों के बीच हुई गोलीबारी

by bnnbharat.com
May 3, 2020
in समाचार
तानाशाह किम जोंग के दिखने के एक दिन बाद ही सैनिकों के बीच हुई गोलीबारी

तानाशाह किम जोंग के दिखने के एक दिन बाद ही सैनिकों के बीच हुई गोलीबारी

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उसके और उत्तर कोरिया के सैनिकों के बीच तनावपूर्ण सीमा पर रविवार को गोलीबारी हुई. साल 2018 के अंत में दोनों देशों ने सीमा पर दुश्मनी को कम करने के लिए अप्रत्याशित कदम उठाए थे, जिसके बाद पहली बार सरहद पर गोलीबारी की घटना हुई है.

पर्यवेक्षकों का कहना है कि सीमा पर कभी-कभी हिंसक टकराव होता है. रविवार को हुई घटना तनाव के बने रहने की याद दिलाती है. हालांकि इसमें दोनों पक्षों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इसके बढ़ने की भी संभावना नहीं है.

Also Read This: बेबस मजदूरों से रेल का किराया लेने की खबर बेहद शर्मनाक: अखिलेश यादव

ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने सियोल में बताया कि उत्तर कोरिया के सैनिकों ने रविवार को दक्षिण कोरिया की सीमा सुरक्षा चौकी पर कई गोलियां चलाईं. सेना ने एक बयान में कहा कि दक्षिण कोरिया ने चेतावनी देने के बाद दो गोलियां चलाईं. इसमें कहा गया कि गोलीबारी में दक्षिण कोरिया में कोई हताहत नहीं हुआ.

हालांकि यह अभी पता नहीं चल सका है कि उत्तर कोरिया की तरफ कोई हताहत हुआ है या नहीं. उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने घटना की खबर नहीं दी है. दक्षिण कोरिया ने कहा कि वह तनाव को बढ़ाने से रोकने के लिए सैन्य हॉटलाइन के जरिए उत्तर कोरिया से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है.

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के अपनी सेहत संबंधी तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए करीब 20 दिन बाद सार्वजनिक तौर पर दिखने के एक दिन बाद, सीमा पर गोलीबारी की घटना हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेबस मजदूरों से रेल का किराया लेने की खबर बेहद शर्मनाक: अखिलेश यादव

Next Post

हंदवाड़ा मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को हेमंत सोरेन ने किया नमन, दी श्रद्धांजलि

Next Post
हंदवाड़ा मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को हेमंत सोरेन ने किया नमन, दी श्रद्धांजलि

हंदवाड़ा मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को हेमंत सोरेन ने किया नमन, दी श्रद्धांजलि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d