सपन कुमार आकाश,
सुरसंड (सीतामढ़ी): भारत नेपाल सीमा स्थित ईट भट्ठा के नजदीक सीमा पर गश्त लगा रहे एसएसबी के जवानों ने गस्ती के दौरान नेपाली सौंपी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेपाल से अवैध तरीके से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के दौरान एसएसबी के सुरसंड कैंप इंचार्ज अरुण कुमार के निर्देश के आलोक में जवानों ने 150 पीस नेपाली सोफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के बघारी गांव वार्ड नंबर 10 निवासी सिकंदर मुखिया के रूप में की गई है. गिरफ्तार तस्कर को शराब के साथ अग्रेतर कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौप दिया गया है.

