चतराः– चतरा पुलिस ने अफीम तस्करों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है. एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तीन किलो 40 ग्राम अफीम और 90 किलो डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार कर लिया है. राजपुर थाना पुलिस को जसपुर टोला कोल्हापुर के समीप से यह सफलता मिली. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी.

