तीन की मौत, दो अन्य घायल
जमशेदपुर: झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया माटीहाना मुख्य सड़क पर दीघी के समीप सोमवार देर रात आबकारी विभाग के छापेमारी के डर से अवैध विदेशी शराब लदे तेज रफ्तार कार ने एक महिला सहित पांच लोगों को रौंद दिया. इससे तीन की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. मृतकों में सुनीता गोप 50 वर्ष, छाया रानी 40 वर्ष और थोपो राणा 45 वर्ष शामिल हैं.

