BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा दोस्त के साथ बरामद

by bnnbharat.com
August 30, 2019
in Uncategorized
चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा दोस्त के साथ बरामद

A student who accused Chinmayananda was found with a friend

Share on FacebookShare on Twitter
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई करने वाली एक लड़की बीते शनिवार को गायब हो गई थी. अब उसे राजस्थान से बरामद कर लिया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम को राजस्थान में उसके होने का पता चला जिसके बाद उसे आज सुबह बरामद किया गया. लड़की अपने एक दोस्त के साथ मिली है. लड़की का गायब होना काफी सुर्खियां बटोर रहा था. उसने सोशल मीडिया पर भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया था. जिसके बाद वह गायब हो गई थी. लड़की को पूछताछ के लिए शाहजहांपुर ले जाया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ पी सिंह ने बताया कि’शाहजहांपुर प्रकरण में कथित रूप से लापता लड़की को बरामद कर लिया गया है. वह राजस्थान में मिली है. सिंह ने बताया ‘हमारी टीमें पिछले चार पांच दिनों से कई जगहों पर फैली हुई थी. अंतत: लड़की को राजस्थान से बरामद किया गया है. लड़की को शाहजहांपुर लाया जा रहा है.’  प्रकरण से जुड़े और सवालों पर डीजीपी ने ब्यौरा बाद में साझा करने की बात कही. उन्होंने कहा कि पूरी चीजें बाद में बताउंगा.

डीजीपी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने भी एफआईआर दर्ज कराई थी. इसके अनुसार, लड़की 5 करोड़ रुपया मांग रही थी और मीडिया ट्रायल के लिए जाने की धमकी दे रही थी. उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

वहीं आज सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि वह चिन्मयानंद के खिलाफ आरोप लगाने वाली लड़की के ठिकाने की जानकारी दे. राज्य सरकार ने कहा कि लड़की राजस्थान में मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा कि लड़की को अदालत में कब पेश किया जा सकता है?  सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि छात्रा को पेश करने में कितना समय लगेगा. पांच मिनट में बताएं. यूपी सरकार ने कहा कि लड़की फतेहपुर सीकरी पहुंच चुकी है और उसे लाने में ढाई घंटे का वक्त लगेगा. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि लड़की को आज ही अदालत में पेश करे.

बता दें कि लापता हुई छात्रा ने एक वीडियो क्लिप में आरोप लगाया था कि चिन्मयानंद उसे प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके बाद शाहजहांपुर पुलिस ने मंगलवार को चिन्मयानंद के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी. छात्रा के पिता ने पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करा कर आरोप लगाया था कि चिन्मयानंद ने उसका (छात्रा का) यौन उत्पीड़न किया है. हालांकि, भाजपा नेता के वकील ने इस आरोप का खंडन करते हुए दावा किया कि यह उन्हें ब्लैकमेल करने की एक साजिश है.

महिला के पिता ने आरोप लगाया कि वह (छात्रा) मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख एवं 72 वर्षीय भाजपा नेता के इशारे पर लापता की गई. वह आश्रम द्वारा संचालित एक कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) की छात्रा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नाकामयाबी से परेशान थी एक्ट्रेस,बिल्डिंग की टैरेस से छलांग लगाकर की आत्महत्या

Next Post

गुमला में जहरीली रोटी खाने से 2 की मौत, 3 रिम्स रेफर

Next Post
गुमला में जहरीली रोटी खाने से 2 की मौत, 3 रिम्स रेफर

गुमला में जहरीली रोटी खाने से 2 की मौत, 3 रिम्स रेफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d