BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पलामू जिले के सखी वन स्टॉप सेंटर में आए कुल 68 केस, 61 हुए निष्पादित

by bnnbharat.com
January 21, 2021
in समाचार
पलामू जिले के सखी वन स्टॉप सेंटर में आए कुल 68 केस, 61 हुए निष्पादित
Share on FacebookShare on Twitter

सेन्टर में महिलाओं को दी जाती है विधिक तथा स्वास्थ्य संबन्धित काउंसलिंग

मेदिनीनगर: महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सखी वन स्टॉप सेंटर को लेकर कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए.

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित किया जा रहा है. इस केंद्र में शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद कार्रवाई कर महिलाओं को न्याय सुलभ करवाया जा रहा है.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम ने बताया कि फरवरी 2019 से आज तक पलामू जिले में स्थापित किए गए सखी वन स्टॉप सेंटर में अब तक कुल 68 केस आएं हैं जिनमें 61 महिलाओं को न्याय उपलब्ध कराया जा चुका है तथा उन्हें सकुशल उनके घरों तक पहुंचाया जा चुका है, वहीं 7 महिलाओं की काउंसलिंग अभी चल रही है.

साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में सखी वन स्टॉप सेंटर चैनपुर प्रखंड के सामने मौजूद बिल्डिंग में संचालित किया जा रहा है. इसे शीघ्र ही जेलहाता के पीछे बनाए जा रहे नए भवन में शिफ्ट कर लिया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि सखी वन स्टॉप सेंटर को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 8 मार्च को शिफ्ट कर लिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा तथा अन्य तरीकों से पीड़ित महिलाओं की मेडिकल तथा विधिक काउंसलिंग की जाती है. इसके लिए सखी वन स्टॉप सेंटर पर केंद्रीय एडमिनिस्ट्रेटर को नियुक्त किया गया है. नए भवन बनने के बाद जल्द ही सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन हेतु वैकेंसी निकाली जाएगी.

उन्होंने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर पर महिलाओं को 5 दिनों तक रहने का प्रावधान है. उन्होंने जिले की महिलाओं से अपील की है कि उनके साथ हुए या हो रहे किसी प्रकार की हिंसा को लेकर वुमन हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल कर सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से काउंसलिंग प्राप्त कर सकती हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पटना समेत इन शहरों में होगा ‘इलेक्ट्रिक बसों’ का परिचालन शुरु

Next Post

मंत्री जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य में सुधार, चेन्नई के ‘MGM अस्पताल’ में हैं भर्ती

Next Post
Update: शिक्षा मंत्री की स्थिति में सुधार, वेंटिलेटर हटाया गया

मंत्री जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य में सुधार, चेन्नई के 'MGM अस्पताल' में हैं भर्ती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d