अरविन्द पटेल,
महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल बाकी गांव में तेज हवाओं और झमाझम बारिश के बीच खेत की रखवाली कर रहे एक किसान के उपर पेड़ गिरने से घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई. परिवार में कोहराम मच गया.
मिली जानकारी के अनुसार अनुषा सुरेश सिंह सोमवार सुबह 11:00 बजे जंगल के किनारे अपने खेत में जानवर को भगाने गए थे तभी तेज आंधी आने के कारण जंगल से साखु का पेड़ गिर गया. इस दौरान पेड़ के नीचे आ गए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

