रांची:- रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुल के निकट आज सुबह एक मोपेट सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान हुटार निवासी चारो उरांव के रूप में की गयी है. बताया गया है कि मोपेड को अपनी चपेट में लेने के बाद ट्रक करीब एक किलोमीटर तक घसीट कर अपने साथ ले गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. बताया गया है कि युवक मोपेड पर मटर का बोरा और झोला लेकर ब्राम्बे बाजार बेचने जा रहा था.

