BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उद्यमियों लिए आएगी अवसरों की ‘सुनामी’- मुकेश अंबानी

by bnnbharat.com
March 26, 2021
in समाचार
उद्यमियों लिए आएगी अवसरों की ‘सुनामी’- मुकेश अंबानी
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबईः उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी क्षेत्र पर जोर से देश के उद्यमियों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में ‘अवसरों की सुनामी’ की स्थिति बनी है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अंबानी ने यह भी कहा कि भारत एक आर्थिक, लोकतांत्रिक, कूटनीतिक, रणनीतिक और सांस्कृतिक शक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है. ईवाई उद्यमी पुरस्कार कार्यक्रम में अंबानी ने कहा कि, ‘मैं जब आज और कल के भारत को देखता हूं, मुझे उद्यमियों के लिए अवसरों के लिहाज से सुनामी नजर आती है.’

उन्होंने कहा कि, ‘मेरे इस भरोसे के दो कारण हैं. पहला, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के भविष्य के विकास में निजी क्षेत्र की बड़ी भूमिका की वकालत करते हैं. दूसरा कारण, प्रौद्योगिकी की उपलब्धता है. इस प्रौद्योगिकी का उपयोग 1.3 अरब भारतीयों की आंकाक्षाओं को पूरा करने में किया जा सकता है.’ पिछले महीने, प्रधानमंत्री ने देश के विकास में निजी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका की वकालत की थी. उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र को बुरा-भला कहने की संस्कृति स्वीकार्य नहीं है. अंबानी ने कहा कि, ‘हमारे पास आने वाले दशक में दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की क्षमता है. स्वच्छ ऊर्जा, शिक्ष, स्वास्थ्य, जीव विज्ञान और जैव-प्रौद्योगिकी जैसे नये क्षेत्रों तथा कृषि, उद्योग और सेवा जैसे क्षेत्रों में बदलाव को लेकर काफी अवसर हैं.’

उन्होंने कहा कि भारतीय उद्यमी अब प्रतिस्पर्धी लागत पर बाजार की जरूरतों के अनुसार वैश्विक स्तर की गुणवत्ता उपलब्ध कराने में सक्षम हैं. यह भारतीय उद्यमियों के लिए पूरा वैश्विक बाजार खोलता है. नए उद्यम शुरू करने की दहलीज पर खड़े युवा उद्यमियों को संदेश देते हुए अंबानी ने कहा कि उन्हें विफलता से घबराना नहीं चाहिए और यह साफ किया कि झटकों के बाद ही सफलता मिलती है. उन्होंने कहा कि, ‘आप मेरी पीढ़ी की तुलना में भारत के लिए बेहतर सफलता की कहानियां लिखेंगे.’ इस दौरान कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक ने कहा कि कारोबार को तिमाही दर तिमाही आगे बढ़ना है और निवेशकों को यह विश्वास दिलाना है कि कंपनी कुछ ऐसा निर्माण कर रही है जो भविष्य में एक बड़ी सफलता होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजधानी रांची में राज्यभर के होमगार्ड जवान धरना पर बैठे , किया सड़क जाम

Next Post

ट्यूशन जा रही नाबालिग के साथ रेप, झाड़ियों में तड़पता छोड़ फरार हुआ आरोपी

Next Post
ट्यूशन जा रही नाबालिग के साथ रेप, झाड़ियों में तड़पता छोड़ फरार हुआ आरोपी

ट्यूशन जा रही नाबालिग के साथ रेप, झाड़ियों में तड़पता छोड़ फरार हुआ आरोपी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d