BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भेलार दियारा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in Uncategorized
भेलार दियारा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी गिरफ्तार

भेलार दियारा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर :  मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलवा दियारा में मुठभेड़ के बाद शातिर अपराधी मदन चौधरी को गिरफ्तार किया गया. मदन चौधरी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर फायरिंग भी की गई. जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. पांच घंटे तक चली पुलिस कार्रवाई के बाद अपराधी मदन चौधरी को गिरफ्तार किया गया. मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेलवा दियारा में शातिर अपराधी मदन चौधरी को गिरफ्तार किया गया. मदन चौधरी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर अपराधियों द्वारा गोलियां भी चलाई गई.

पुलिस और अपराधियों की ओर से तीन घंटे तक फायरिंग होती रही. काफी मशक्कत के बाद अपराधी को गिरफ्तार किया गया. मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि दियारा इलाका में अपराधी मदन चौधरी की सक्रियता बढ़ी हुई है और दियारा के किसानों के उत्पीड़न की शिकायतें भी मिल रही थी. पुलिस अधीक्षक ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, नया रामनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, वासुदेवपुर ओपी अध्यक्ष सुशील कुमार तथा जिला आसूचना इकाई की टीम बनाकर कार्रवाई के लिए भेजा. पुलिस टीम गंगा नदी पार कर दियारा पहुंची. लगभग 5 किलोमीटर पैदल चलने के बाद गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया.

हर घर की तलाशी ली गई. करीब पांच घंटे तक पुलिस की कार्रवाई चलती रही. इस बीच अपराधी द्वारा पुलिस पर फायरिंग भी की गई. पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की बार-बार चेतावनी देने के बाद भी अपराधी द्वारा फायरिंग की जा रही थी. झोपड़ियों और जंगली पौधों के बीच छिपकर अपराधी द्वारा पुलिस पर गोलियां चलाई जा रही थी. काफी मशक्कत के बाद अपराधी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी मदन चौधरी ने महिला का वेश धारण कर भागने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया. रुक-रुक कर फायरिंग के बीच ही मदन चौधरी ने साड़ी पहन कर भागने की कोशिश की थी. इसी दौरान पुलिस को साड़ी पहने हुए एक व्यक्ति के संदिग्ध हालत में भागते हुए दिखा. पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो पुलिस पर फायरिंग भी की गई. हालांकि किसी को गोली नहीं लगी. काफी मशक्कत के बाद उसे हिरासत में लिया गया.

मुठभेड़ में पुलिस के द्वारा 7 राउंड गोलियां चलाई गई जबकि अपराधियों द्वारा लगभग 15 राउंड फायरिंग की गई. मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार द्वारा तीन, कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार द्वारा दो और सिपाही विजेंद्र कुमार द्वारा 2 राउंड फायरिंग की गई. पुलिस कार्रवाई के दौरान अपराधी के पास से दो देशी कट्टा, .315 बोर की 15 जिंदा गोलियां, 10 खोखा, 2 बिन्डोलिया, 7000 रूपए नगद और 2 साड़ियां बरामद की गई.मदन चौधरी की गिरफ्तारी से किसानों में खुशी
अपराधी मदन चौधरी की गिरफ्तारी से किसानों में काफी खुशी देखी गई.

दरअसल दियारा के किसानों की जबरन फसल काट लेना, सब्जियां तुड़वा लेना और मवेशियों को खोल लेना मदन चौधरी की आदत थी. कई किसान इससे परेशान थे. इन्हीं परेशानियों को देखते हुए किसानों ने पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह से न्याय की गुहार लगाई थी. मदन चौधरी की हर गतिविधि पर पुलिस की नजर थी. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई कार्रवाई के बाद जब मदन चौधरी की गिरफ्तारी हुई तो किसानों में काफी खुशी देखी गई. कुछ किसानों ने सार्वजनिक रूप से सामने आकर पुलिस टीम को धन्यवाद दिया. वहीं, मदन चौधरी के खिलाफ किसानों ने जमकर भड़ास भी निकाली.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुंबई की कंपनी को काम देकर राजस्व नुकसान की हो रही साजिशः इंटक

Next Post

रांची नगर निगम की समीक्षा बैठक, चिकनगुनिया और मलेरिया से बचाव के लिए स्प्रे करने का निर्देश

Next Post
रांची नगर निगम की समीक्षा बैठक, चिकनगुनिया और मलेरिया से बचाव के लिए स्प्रे करने का निर्देश

रांची नगर निगम की समीक्षा बैठक, चिकनगुनिया और मलेरिया से बचाव के लिए स्प्रे करने का निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d