शिवपुरी: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशीष तिवारी कोलारस में एसडीएम के रूप में पदस्थ थे. उन्हें अपर कलेक्टर के रूप में ग्वालियर स्थानांतरित किया गया है सोमवार को एसडीएम आशीष तिवारी को भावभीनी विदाई दी गई.
कलेक्टर अनुग्रहा पी और अपर कलेक्टर आर एस बालोदिया ने उन्हें शॉल श्रीफल भेंट कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. इस दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समस्त अनु विभागों के एसडीएम और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे.
कलेक्टर अनुग्रहा पी ने शिवपुरी के कोलारस विकासखंड में एसडीएम के पद पर रहते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की. सभी जिलाधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं.

