रांची: लापुंग थाना क्षेत्र के ग्राम चालांगी केवट टोली में एक महिला फुलमनी होरो की डायन बिसाही के आरोप में हत्या कर दी गयी थी. स्थानीय चौकीदार की सूचना के आधार पर गांव के ही हेमन्त होरो और बुधवा होरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि फुलमनी होरो की हत्या डायन बिसाही के आरोप में टांगी एवं दौली से गर्दन एवं छाती पर हमला कर कर दी गई. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और उसके हत्यारों को ढूंढने में लगे हुए थे. दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी एवं दौली को बरामद कर लिया गया है. ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने अपने रांची स्थित कार्यालय में इस बात की जानकारी पत्रकारों को दी.

