BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रूस से मंगेतर को लेकर मेरठ पहुंचा युवक, क्वारंटीन

by bnnbharat.com
June 9, 2020
in Uncategorized
रूस से मंगेतर को लेकर मेरठ पहुंचा युवक, क्वारंटीन

रूस से मंगेतर को लेकर मेरठ पहुंचा युवक, क्वारंटीन

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पूरी दुनिया कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रही है. अमेरिका जैसी महाशक्ति भी बेकाबू होते जा रहे हालात को संभाल नहीं पा रही है. दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 71 लाख के करीब पहुंच गई है. वैश्विक महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या भी 4 लाख 6 हजार हो गई है. देश भर में कोरोना का कहर लगातार जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 9983 नए मामले सामने आए, जबकि 206 लोगों की मौत हो गई है.

इस कोरोना वायरस की महामारी के बीच हस्तिनापुर कस्बे का एक युवक रूस की रहने वाली मंगेतर के साथ अपने घर पहुंचा. उनके साथ एक अन्य युवती भी थी. सोमवार को सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने तीनों के स्वास्थ्य की जांच की. इसमें रिपोर्ट सामान्य मिली. इसके बाद चिकित्सक ने तीनों को होम क्वारंटीन कर दिया है.

कस्बे के सिविल लाइन निवासी युवक संजीव ने 2019 में रूस जाकर युवती से सगाई कर ली थी. मार्च में दोनों दिल्ली और नोएडा आए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण वापस नहीं जा सके. इस दौरान इन्हें रूस की एक और युवती मिल गई. वह भी लॉकडाउन के कारण वापस नहीं जा सकी थी. दोनों ने लॉकडाउन खुलने तक उसे भी अपने साथ ही रख लिया. नोडल अधिकारी डॉ. अंकुर त्यागी ने दोनों विदेशी युवतियों सहित युवक का स्वास्थ्य परीक्षण और स्क्रीनिंग की. इसमें तीनों की रिपोर्ट सामान्य आई. इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि एहतियात के तौर पर तीनों को होम क्वारंटीन किया गया है. वहीं जांच के बाद तीनों ने चिकित्सकों को धन्यवाद दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संपति बंटवारे को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला

Next Post

75 करोड़ की लागत से सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जुलाई में बनकर होगा तैयार

Next Post
75 करोड़ की लागत से सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जुलाई में बनकर होगा तैयार

75 करोड़ की लागत से सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जुलाई में बनकर होगा तैयार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d