New Delhi:- दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर हलचल अचानक तेज हो गया है. भारी संख्या में पुलिस बल के मुश्तैद होने के बीच राकेश टिकेत ने किसान आंदोलन खत्म करने की साजिश पर प्रहार किया है. उन्होंने रोते हुए कहा कि देश भर के किसानों को न्याय दिलाने तक वे अपने आंदोलन पर डटे रहेंगे. राकेश टिकैत ने बीजेपी विधायक के धरनास्थल पर पहुंचने पर भी आपत्ति जताई. साथ ही उन्होंने साफ किया कि वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे. वहीं राकेश टिकैत ने प्रशासन से बातचीत करने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि यदि बातचीत होगी तो सिर्फ सरकार से होगी.इस बीच रालोद नेता अजित सिंह ने राकेश टिकैत और नरेश टिकैत से फोन पर बातचीत की है.उन्होंने आंदोलन से पीछे नहीं हटने का अनुरोध किया है. इस बीच गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने धारा 133 लागू कर दिया है. वहीं धारा 144 भी लागू किया गया है. जिसके तहत लोगों को एक जगह एकत्रित पर पाबंदी है. गाजीपुर बॉर्डर पर बस और बज्र वाहन भी तैनात किये गए है.

