नारी उत्थान के बिना राष्ट्र की उन्नति असंभव: साबी देवी
चौपारण : सिंघरावाँ पंचायत के ग्राम टिटहीं में पाण्डेयबारा कलस्टर ग्राम संगठन टिटहीं का 15 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में मंच का उद्घाटन फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर भाजपा नेत्री श्रीमति साबी देवी के द्वारा किया गया।
संबोधन में श्रीमति साबी देवी ने कहा कि नारी महज परिवार की संचालिका ही नहीं बल्कि जगत जननी है। नारी के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती है। आज नारी ने वह तमाम मुकाम हासिल कर लिया है।
आज नारी – नारी नही है वह पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर साथ चल रही है। नारी के बिना हर पुरुष की कल्पना अधूरी है । कवि नीरज की वह कविता याद या गयी कि ” नारी केवल तुम एक श्रद्धा हो नख पथ पर चला करो ” लेकिन आज की नारी वैसी नही है जैसा कवि ने लिखा था । आज की नारी के बिना समाज का उत्थान असम्भव है ।
इस अवसर पर मुखिया अंजू देवी, पसस0 रीता देवी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, निशा सिन्हा, गुणवती देवी, लक्ष्मी महतो, सुमिता कुमारी, बिना देवी, कविता सिन्हा, विजेता सिन्हा, आशा देवी, मुन्नी देवी, लता देवी, बेबी देवी, विन्दीया देवी, चम्पा देवी, अनिता देवी निभा देवी किरण देवी शोभा देवी सरिता देवी शोभा देवी संध्या देवी सहित कई आजीविका महिला मंडल समूह की सखी महिलाएं उपस्थित थीं।

