BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली के विकास मॉडल के आधार पर चुनाव में उतरेगी आम आदमी पार्टी : जयशंकर

by bnnbharat.com
October 23, 2019
in समाचार
दिल्ली के विकास मॉडल के आधार पर चुनाव में उतरेगी आम आदमी पार्टी : जयशंकर

Aam Aadmi Party will contest elections based on Delhi's development model: Jaishankar

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा के आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी ईमानदार वैकल्पिक राजनीति का चेहरा बनेगी. दिल्ली में साढ़े चार सालों में हमारी पार्टी की सरकार ने विकास का जो मॉडल स्थापित किया है, उसे झारखंड में स्थापित करने का अभियान चल रहा है.

जनता के समर्थन से राज्य की तस्वीर और तकदीर बदलने की पटकथा लिखने की शुरुआत हो गयी है. ये बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने बुधवार को सिमलिया हाजी चौक मैदान में आयोजित पार्टी के हटिया विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं.

उन्होंने कहा कि झारखंड में 19 सालों में से 15 साल से अधिक वक्त तक भाजपा के ही हाथों में सरकार की कमान रही लेकिन सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई के बुनियादी सवाल आज भी अपनी जगह मुंह बाये खड़े हैं.

राज्य की मौजूदा सरकार ने भी विकास के नाम पर सिर्फ हवा में हाथी उड़ाये हैं, जबकि जमीन पर काम नहीं के बराबर हुए हैं.

आम आदमी पार्टी इसी हालात को बदलने की लड़ाई लड़ रही है. कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के पहले गांव-गांव जाकर सरकार की विफलताओं के बारे में बताना होगा.

पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह हटिया विधानसभा क्षेत्र के संभावित उम्मीदवार आलोक शरण प्रसाद ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हटिया क्षेत्र की जनता आज तक अपने ही प्रतिनिधियों के हाथों छली गयी है.

सांसद हो या विधायक, सब ने सपने तो खूब दिखाये लेकिन राजधानी से सटे हुए इस विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और सड़क की स्थिति ऐसी है कि हमें शर्म आती है.

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर जन-जन के पास जाकर उन्हें भाजपा सरकार की नाकामी के बारे में बतायें.

इसके साथ ही लोगों को विकास के दिल्ली मॉडल के बारे में जानकारी दी जाये कि कैसे एक ईमानदार और दूरदर्शी सरकार साढ़े चार साल में ही किसी राज्य की सूरत बदल देती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

काली पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सम्पन्न हुई शांति समिति की बैठक

Next Post

कोढ़ थे कुणाल और जेपी पटेल : सुप्रियो भट्टाचार्य

Next Post
कोढ़ थे कुणाल और जेपी पटेल : सुप्रियो भट्टाचार्य

कोढ़ थे कुणाल और जेपी पटेल : सुप्रियो भट्टाचार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d