रांची: आम आदमी पार्टी के राष्ट्र निर्माण अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न हुई. प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने कहा “दिल्ली में विकास के नाम पर जीत ये दर्शाती है कि विकास ही असल मुद्दा है और इसी मुद्दे के साथ हम पूरे प्रदेश में इस अभियान को चलाएंगे और एक नई राजनीति की शुरुआत कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे.
आम आदमी पार्टी राष्ट्र निर्माण अभियान को सफल बनाने को लेकर कांके प्रदेश कार्यालय में राज्य स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर चौधरी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया.
इस कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि सदस्यता अभियान को 24 जिलों में तथा 80 विधानसभा में एक साथ चलाया जाएगा जो कि 23 फरवरी से लेकर 23 मार्च तक के लिए है. साथ ही यह निर्णय लिया गया कि आगामी नगर निकाय और नगर परिषद चुनाव में पार्टी मजबूती से लड़ेगी तथा आगामी 23 मार्च को होने वाला सम्मेलन जो भगत सिंह के शहादत दिवस के रूप में मनाई जाएगी उसके संबंध में भी चर्चा हुई.
इस कार्यक्रम में सभी जिलों के संयोजक ,पूर्व प्रत्याशी, विधानसभा प्रभारी , प्रदेश के सारे पदाधिकारी उपस्थित थे.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डी. एन सिंह, राजन सिंह, प्रीतम मिश्रा, अमित सिंह, आलोक शरण, के विश्वा, अमन कुणाल मिश्रा ,शिवम कुमार, पवन पांडे, राजेश कुमार, महबूब आलम, के विश्वा ,रेणुका तिवारी कौशल किशोर बच्चन, बिधान चंद्र राय, राकेश कुमार रामनारायण भगत, संतोष विश्वकर्मा ,सोबेन बनर्जी मंटू पांडे यासमीन लाल ,चंद्रदेव यादव , महेश यादव सहित अन्य लोग शामिल थे.

